12.45 करोड़ से झलप-बागबाहरा सड़क का होगा चौड़ीकरण
महासमुंद| झलप से बागबाहरा मार्ग को चौड़ा कर मजबूत बनाने के लिए 12.45 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके लिए छिलपावन चौक झलप में विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा के मुख्य आतिथ्य व जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग की अध्यक्षता में भूमिपूजन किया गया। चोपड़ा ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से आसपास के गांवों और बागबाहरा जाने वालों को आने जाने में सुविधा होगी। कुछ दिनों में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सभा को धरमदास महिलांग, सुनील निषाद, सीटू सलूजा, दारा साहू, शम्मी सलूजा ने भी संबोधित किया। इस दौरान रूपलाल पटेल, दारा साहू, लोकनाथ पटेल, गिरधर आवड़े, दिलीप सिंग सलूजा, कौशल देवांगन, आल्हाराम बरिहा, बेठियार पटेल, राधेश्याम पटेल, मुकेश पवार, रजत मिश्रा, सागर साहू, विनोद गर्ग, विजय पटेल आदि उपस्थित थे।