पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब राजनीति में उतरेंगे सवरा समाज के लोग, लड़ेंगे चुनाव

अब राजनीति में उतरेंगे सवरा समाज के लोग, लड़ेंगे चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के अलावा समाज के लोग भी सक्रिय हो गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से सवरा समाज के लोग हैं। दरअसल, इस समाज के लोगों को बीते चौदह साल से जाति प्रमाण पत्र नहीं जारी किया गया। इससे जाति के लोगों को हर क्षेत्र में पिछड़ना पड़ा है।

इस गंभीर समस्या पर किसी भी राजनीतिक दल ने ध्यान भी नहीं दिया। इससे आहत होकर समाज के लोगों ने भी सत्ता में भागेदारी करने के लिए रणनीति बनाना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में गत दिनों सराईपाली में सवरा समाज की बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करने के साथ ही आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर रणनीति बनाई गई। बैठक में सवरा समाज अध्यक्ष एनपी नैरोजी, पूर्व अध्यक्ष जयदेव भोई, महासचिव डॉ हेमंत भोई और कार्यकारी अध्यक्ष जयदेव ने कहा कि एक नवंबर 2017 तथा 10 मार्च 2018 को समाज ने संगठन में अपनी भूमिका तन, मन, धन से निभाया है। सवरा समाज का पिछले 14 सालों से जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से तीन-चार पीढ़ी पूरी तरह से पिछड़ गई। शिक्षा, रोजगार व नौकरी आदि में अवसर नहीं मिला। इसका एकमात्र कारण समाज की पीड़ा को समझने वाला कोई भी अधिकारी-नेता नहीं होना बताया गया। सभी वोट की राजनीति करके समाज को धोखा देते रहे हैं। इसलिए समाज ने निर्णय लिया कि सवरा समाज की आवाज अब हमें खुद बनना होगा।

खबरें और भी हैं...