कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी
महासमुंद| ग्राम पंचायत नांदगांव में अध्यक्ष महासमुंद विधानसभा युवा कांग्रेस निखिल साहू के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक हुई। ग्राम बम्हनी, नांदगांव, लाफिन खुर्द, लाफिन कला, चिंगरौद, मुढ़ैना के ग्राम प्रभारी व सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
निखिलकांत ने बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों से कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्घान्तों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। स्थानीय जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना होगा। साथ ही बूथ स्तर में नए सदस्यों को जोड़ना है। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए जिम्मेदारी दी गई। भाजपा सरकार सभी मोर्चा पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से देश व राज्य की पहचान बनी है। वर्तमान भाजपा की सरकार सिर्फ उसका नकल कर रही है। जिसमें जिला प्रभारी जितेंद्र सिन्हा, शाहबाज राजवानी, फलेंद्र निषाद, परस पटेल, ठगन साहू, दीपक साहू, रमेश राव, रवि दास, रतन पाल उपस्थित थे।