छजकां के लोकसभा चुनावी घोषणा पत्र समिति का हुआ सम्मेलन
महासमुंद| श्रीराम जानकी मंदिर में लोकसभा चुनावी घोषणा पत्र समिति का सम्मेलन शनिवार को किया गया। सम्मेलन जनता कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ढालूराम अग्रवाल, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेख छोटे मिया ने किया। मौके पर लोकसभा प्रभारी नुरूल रिजवी, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, राकेश तिवारी गरियाबंद जिलाध्यक्ष नथमल शर्मा उपस्थित थे। ढालूराम अग्रवाल ने सभी की समस्याओं को सुना एवं सूचीबद्ध कर हर विधानसभा की समस्या को पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी के समक्ष रखने की बात कही। बैठक में ग्राम बड़गांव के सरपंच ऋषि चक्रधारी अपने 25 साथियों के साथ व आलोक पांडे ने 15 साथियों के साथ जोगी कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की।