एप के जरिए अपने एटीएम को कर सकते हैं ऑन-ऑफ, एसबीआई ने शुरू की सेवा
अब लोग अपने एटीएम कार्ड को भी आन और आफ कर सकेंगे, यानी जरूरत होने पर इसे आन कर पैसा निकाल सकते हैं। जब जरूरत ना हो तो इसे आफ कर कर सकते हैं। जिससे एटीएम कार्ड गुम जाए या किसी के हाथ लग जाए तो वे रुपए ना निकाल सके। स्टेट बैंक आफ इंडिया ने एटीएम कार्डधारकों के लिए यह खास सुविधा शुरू की है।
एसबीआई क्विक एप के जरिए ग्राहक एटीएम कार्ड को अपने कंट्रोल में रख सकते है। जरूरत पड़ने पर आन और जब जरूरत ना हो तो उसे आफ कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को अपने मोबाइल में एसबीआई क्विक एप डाउनलोड करना होगा। इससे एटीएम कार्ड अपने हिसाब से संचालित कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। एप का इस्तेमाल तभी किया जा सकेगा, जब जिस मोबाइल नंबर से इसे डाउनलोड किया हो, वह बैंक में रजिस्टर्ड हो।
ऐसे कर सकते हैं एटीएम को आॅन और आॅफ
लोगों को मोबाइल में एप डाउनलोड करना होगा। इसके रजिस्ट्रेशन फीचर में जाकर जिस नंबर पर एप डाउनलोड किया है, उसे इंटर करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। एटीएम कार्ड को आफ या आन करने के लिए एटीएम कार्ड के आखिर के चार नंबर डालने होंगे। नंबर डालने के बाद एटीएम कार्ड स्विच आन या आफ का आप्शन आएगा। इस अाधार पर आप कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।
एप का इस्तेमाल करें, कम होगी जालसाजी की आशंका
एसबीआई के प्रबंधक मनोज मिश्रा ने बताया कि ग्राहकों को बैंक की इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। एटीएम कार्ड से रुपए निकालें या कार्ड खरीदी की तो भुगतान के बाद इसे आफ कर दें। इसके बाद जब जरूरत हो तो आन कर लें। इससे धोखाधड़ी की शिकायतों में कमी आएगी। एसबीआई क्विक एप सुरक्षित है। इसमें कई फीचर है, लेकिन एटीएम कार्ड के लिए विशेष फीचर दिए गए है।