14 अप्रैल से 5 मई तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे
महासमुंद| भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 14 अप्रैल से 5 मई तक जिले में ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपादन एवं इस दौरान आयोजित गतिविधियों का मानिटरिंग करने के लिए कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता ने जिला, जनपद एवं संबंधित विभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। इस कार्यक्रम के लिए पंचायत विभाग के उप संचालक एमएम नाग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद स्तर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने जाने वाले गतिविधियों के लिए भी नोडल अधिकारी बनाए गए है। 14 अप्रैल से 5 मई तक विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।