पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छंटनी के विरोध में मजदूर संघ ने किया घेराव

छंटनी के विरोध में मजदूर संघ ने किया घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद|तुमगांव स्थित संग्रहण केंद्र में पुराने कर्मचारियों की जगह नए कर्मचारियों की भर्ती किए जाने के विरोध में पार्षद देवीचंद राठी के नेतृत्व में भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ के लोगों ने संग्रहण केंद्र प्रभारी का घेराव किया और पुराने कर्मचारियों को यथावत करने की मांग की। राठी ने बताया कि शासन के आदेश के तहत संग्रहण केंद्रों में कार्य काम होने से वहां पर दैनिक वेतन पर रखे मजदूरों की छंटनी करने का आदेश मिला है जिसके तहत संग्रहण केंद्र के कर्मचारियों की छंटनी की जा रीह है जिसमें नए कर्मचारियों को निकालने बजाय पुराने कर्मचारियों को निकाला जा रहा है जिसके विरोध में वे संग्रहण केंद्र पहुंच थे। जहां संग्रहण केंद्र प्रभारी शिवकुमार यादव का घेराव कर कहा कि यदि निकालना है तो पुराने कर्मचारियों की जगह वर्तमान भर्ती किए गए नए कर्मचारियों को निकाला जाए।

खबरें और भी हैं...