अलका ने सीएम से की मुलाकात
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा महिला माेर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर ने मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात कर अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समस्याअों से अवगत कराया और पूरा करने के लिए मांग पत्र सौंपा।
जिसमें प्रमुख रूप से बागबाहरा में व्यवहार न्यायालय की स्थापना शीघ्र हो, बागबाहरा में पंजीयन कार्यालय की मांग, तहसील को पूर्ण अनुविभाग (राजस्व) का दर्जा मिले ताकि नियमित रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय खुले। कोमाखान, तेंदूकोना को विकासखंड का दर्जा मिले। कोमाखान में महाविद्यालय की स्थापना हो। खल्लारी विधान सभा में उद्योग की स्थापना हो। उन्होंने भाजपा जन यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए खल्लारी विधानसभा के राजनीति हालात पर चर्चा किए, साथ ही मितानिन को स्वच्छता अभियान अंतर्गत उनके घरो में शौचालय के लिए पात्रता की बात किए। मौके पर नरेश चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष, शकुंतला पटेल ब्लाक अध्यक्ष मितानिन संघ बागबाहरा, जानकी साहू, मोहन पटेल आदि प्रमुख थे।
भाजपा महिला माेर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अलका ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।