रामायण से जीवन को सत्य की राह पर ले जाया जा सकता है
महासमुंद| ग्राम अछोला व ग्राम छपोराडीह में आयोजित मानसगान रामायण में विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा शामिल हुए।
भास्कर न्यूज|महासमुंद
ग्राम अछोला व ग्राम छपोराडीह में आयोजित मानसगान रामायण में विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा शामिल हुए।
विधायक डॉ चोपड़ा ने आयोजित रामायण स्थल पर जन समुदाय को संबोधित करते हुए धार्मिक शब्दों की माध्यम से जीवन की सत्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा की रामायण धार्मिक ग्रंथ है जिनके अध्ययन से मानव जीवन को सही प्रबंधन के लिए मार्गदर्शन मिल जाता है। उन्होंने बताया की रामायण के अध्ययन से जीवन को सत्य के राह पर ले जाया जा सकता है।
उन्होंने भाव प्रकट करते हुए कहा की इससे एक सिख मिलती है के राजा को अपने प्रजा के प्रति और प्रजा को अपने राजा के प्रति एक दूसरे में समाहित और निर्भरता के सहयोगों का ज्ञान रामायण के अध्ययन से जाना जा सकता है। इस दौरान ग्राम अछोला से सरपंच नंदूराम, संतोष साहू, मनोज बघेल, अजय साहू, तुलेश्वर यादव, जगदीश साहू, जीवन साहू, विश्वनाथ धीवर, लालजी साहू, गोवर्धन रेला, किसलाल साहू, रतिराम साहू, जीतराम साहू, तुलसी पटेल, हीरालाल निषाद, मनीष पांडे, रामनरेश ध्रुव, लक्ष्मण पटेल, मुखराम साहू, मनहरण साहू, बिरसिंग साहू, रामसिंग दीवान, मोहन प्रजापति, लालू पटेल उपस्थित रहे।