पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे क्राॅसिंग के फाटक को गाड़ी ने तोड़ा, लगा जाम

रेलवे क्राॅसिंग के फाटक को गाड़ी ने तोड़ा, लगा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| तुमगांव रेलवे क्राॅसिंग के एक फाटक को एक वाहन द्वारा लापरवाहीपूर्वक तोड़ दिए जाने से रेलवे फाटक पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे ट्रेन के आने के लिए फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान फाटक बंद होने के पहले वाहन निकालने की हड़बड़ी में वाहन चालक ने तुमगांव की ओर लगे फाटक को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि फाटक टूट कर गिर गया जिससे मार्ग पर एक ओर जाम लग गया और फाटक के दोनों ओर यातायात प्रभावित हो गई जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बताया जाता है कि इधर, अंबेडकर चौक तक वाहन खड़ा थी जबकि तुमगांव मार्ग में बनाैटे निवास तक दुपहिया, चारपहिया और सवारी सहित मालवाहक की कतार लग गई थी। जिसे व्यवस्थित करने में पुलिस जवानों को आधे घंटे से भी अधिक समय लगा गया।

खबरें और भी हैं...