ग्राम स्वराज... जिलास्तर पर एमआईएस प्रकोष्ठ गठित
महासमुंद| ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम से संबंधित समस्त क्रियाकलापों, कार्रवारई, फोटो अपलोडिंग एवं डाटा इंद्राज आदि के लिए जिला स्तर पर एमआईएस प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इनमें आवास समन्वयक अरदीप ढ़ीढी, मनरेगा प्रोग्रामर संजय कुमार पटेल, सहायक प्रोग्रामर चंद्रहास चंद्राकर, डाटा एंट्री आपरेटर कमलेश कुमार धृतलहरे और उमेश चंद्राकर के नाम शामिल है।