जवाहर नवोदय में चयन के लिए परीक्षा 21 अप्रैल को, प्रवेश पत्र जारी
जवाहर नवोदय में चयन के लिए परीक्षा 21 अप्रैल को, प्रवेश पत्र जारी
सराईपाली| जिले का सराईपाली के छुईपाली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश चयन परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगी। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य वायएसएस चंद्रशेखर ने बताया कि इस परीक्षा में जिले के 10871 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले के पांचों विकासखंड सराईपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा और महासमुंद में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया जा चुका है।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जिस अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है वे कॉमन सर्विस सेंटर, सीएससी से डाउनलोड कर सकते है तथा जिस अभ्यर्थी ने ऑफलाइन आवेदन किया है, वे संबंधित बीईओ और एबीईओ के साथ प्रधानपाठक या संकुल प्रभारी से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र में केवल क्षेत्र ग्रामीण, शहरी श्रेणी, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांगता, दिव्यांग से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।