आप ने डोर टू डोर अभियान में दी आरटीई की जानकारी
सराईपाली|विधानसभा सराईपाली, लोकसभा महासमुंद की आम आदमी पार्टी की टीम ने कोटेनदरहा और सराईपाली के वार्डों में डोर टू डोर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और दिल्ली सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन किया गया है। अभियान में शामिल होने वालों में विधानसभा अध्यक्ष आशिक हुसैन, संगठन प्रभारी नितेश सांदल, उपाध्यक्ष विनोद साहू व दिनेश शर्मा, मोहम्मद गफ्फार आदि प्रमुख थे। साथ ही सराईपाली के के शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी देते हुए प्रवेश फार्म का निशुल्क वितरण किया गया। सदस्यों ने वार्ड 3 संजय नगर व वार्ड नं. 4 पतेरापाली में अभियान चलाया। आवेदन ऑनलाइन मंगाए जा रहे हैं।