पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समापन... राम के आदर्श को जीवन में उतारें: अलका

समापन... राम के आदर्श को जीवन में उतारें: अलका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| खल्लारी विधानसभा के ग्राम जामली, पोटिया, रोड़ा में रामचरित मानस यश के समापन समारोह में अलका चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने शिरकत की साथ में थानसिंह दीवान जिला कोषाध्यक्ष दुवेलाल साहू जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, धरम दीवान जनपद सदस्य भुवन साहू, अरूण नायक, अचोला दीवान, नारद अतिथि थे। अलका ने कहा राम राष्ट्र पुरुष है, राम राष्ट्र है, राष्ट्र राम है। हमें भगवान राम के आदर्श को जीवन में अपनाएं तभी हमारा समाज, जीवन, परिवार में उन्नति है। भगवान राम के त्याग, प्रेम, वैराग्य, भक्ति का मार्ग हमें आपस में भाई चारे के साथ रहने का संदेश देता है। आज पूरा गांव राम मय हो गया है हम रामराज की कल्पना करते है यह तभी संभव है जब हम सब ग्रामवासी आवास में सहयोग की भावना होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...