पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्नीचर खरीदी मामले में जिला प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

फर्नीचर खरीदी मामले में जिला प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सरकारी स्कूलों में बिना गुणवत्ता युक्त फर्नीचर सप्लाई मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए हाई स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल में बांटे गए फर्नीचर की जांच करने के निर्देश दिए है। जिसमें सीएसआईडीसी के रजिस्टर्ड फर्म के नियमानुसार एवं भंडार क्रय नियमों का पालन करने का निर्देश दिए है। प्राचार्यों को गुणवत्ता जांच कर रिपोर्ट देने कहा गया है। जिले में हर साल करोड़ों रुपए का फर्नीचर खरीदी की जाती है, ताकि बच्चों को बैठने का उचित प्रबंध हो सके।

10 प्रतिशत की राशि रोकने के दिए निर्देश: संबंधित फर्म को 10 प्रतिशत की राशि 1 वर्ष के लिए रोककर भुगतान करने का निर्देश दिए है। जिसमें फर्नीचर क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित फर्म के द्वारा सुधार कार्य करने के उपरांत ही 10 प्रतिशत रोकी गई अमानत राशि को जारी करने कहा गया है।

भास्कर इम्पैक्ट

जांच करने के दिए निर्देश

डीईओ बीएल कुर्रे का कहना है कि फर्नीचर खरीदी एवं गुणवत्ता के किसी भी प्रकार की अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई, फिर भी खबर को संज्ञान में लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए है। प्राचार्यों को बिना गुणवत्ता देखे पावती नहीं देने का आदेश दिया गया है। संबंधित फर्म की 10 प्रतिशत राशि रोक दी गई है।

खबरें और भी हैं...