अंधे मोड़ पर संभल नहीं सके तो बाइक भिड़ी, 2 की हालत गंभीर
महासमुंद| बसना से जगदीशपुर मार्ग के ग्राम लिमदरहा के पास अंधे मोड़ के पास रविवार को दो लोग गंभीर दुर्घटना में घायल हो गए। घायल हुए ग्रामीण हर्राटार निवासी बताए जा रहे हैं। इस अंधे मोड़ में बाइक संभाल नहीं पाए और अनियंत्रित होकर सीधे फेंसिंग पोल से जा टकराए।
दुर्घटना के दौरान पीछे से आ रहे लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और सहायता के लिए फोन किया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक में तीन लोग सवार थे जिसमें एक बालिका शामिल है। बालिका को भी गंभीर चोटें आई है वहीं अन्य युवक तो मौके पर ही बेहोश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तीनों का इलाज बसना में चल रहा है।
अंधे मोड़ में अनियंत्रित बाइक फेसिंग से जा टकराई, दुर्घटना में घायल युवक