पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धनापाली में चोर ने खेत में लगे ट्रांसफार्मर को चुराने की कोशिश की, भारी होने के कारण छोड़ा

धनापाली में चोर ने खेत में लगे ट्रांसफार्मर को चुराने की कोशिश की, भारी होने के कारण छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसना क्षेत्र के ग्राम धनापाली में खेत के बीच लगे ट्रांसफार्मर की चोरी का प्रयास किया। चोरों ने ट्रांसफार्मर के तार काट दिए और उसे धकेलकर नीचे गिरा दिया। काफी वजन होने के कारण चोर इसे ले जाने में नाकाम रहे।

ट्रांसफार्मर चोरी का पता विभाग को तब चला जब किसानों ने इसकी शिकायत की। दरअसल, इस ट्रांसफार्मर से गांव के कई क िसानों को बिजली पहुंचती थी। सुबह जब किसान बोर चालू करने पहुंचे तो बिजली बंद मिली। ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो देखा ट्रांसफार्मर ही गायब है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किसानों ने इसकी सूचना तत्काल जेई यूके दिवान को दी। बाद में किसानों कुछ दूरी पर ट्रांसफार्मर पड़ा मिला। चोरों द्वारा इसे खोलने का प्रयास किया गया था। दीवान ने बताया कि सोमवार को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, पहले बिजली व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसान प्रभावित न हों।

कुछ नहीं मिला तो यही सही

महासमुंद। चोरों ने पूरा ट्रांसफार्मर चुराने के प्रयास में काटी लाइन।

खबरें और भी हैं...