भाजपाइयों ने सुराज अभियान की तैयारी पर की गई चर्चा
महासमुंद| भारतीय जनता पार्टी की बैठक 14 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, जिलाध्यक्ष इंद्रजीत गोल्डी, विधायक चुन्नीलाल साहू, क्रेडा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे ने बैठक का शुभारंभ किया। जिला बैठक में जिलाध्यक्ष गोल्डी ने कहा कि आज पूरा देश भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मना रहा है। जिलाध्यक्ष ने 14 अप्रैल से 5 मई तक आगामी संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस समय अवधि में प्रदेशव्यापी ग्राम सुराज अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसमें 18 अप्रैल स्वच्छ भारत पर्व, 20 अप्रैल उज्जवला पंचायत, 24 अप्रैल पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैल ग्राम शक्ति अभियान, 30 अप्रैल आयुष्मान भारत अभियान, 2 मई किसान कल्याण कार्यशाला, 5 मई आजीविका एवं कौशल विकास मेला का आयोजन किया गया है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रेमशंकर पटेल, व आभार प्रदर्शन प्रदीप चंद्राकर ने किया। बैठक में भाऊराम साहू, नारेंद्र गिरी, जितेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत श्रीवास्तव, मीना वर्मा, निरंजना शर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, प्रभा साहू, शंकर चंद्राकर आदि उपस्थित थे।