खरोरा उपसरपंच का आरोप सरपंच कर रहे मनमानी
खरोरा पंचायत में निर्माणाधीन कांक्रीट रोड के कार्य में अनियमितता की शिकायत उप सरपंच गिरिजा चंद्राकर ने विधायक डॉ. विमल चोपड़ा से की है। इसके लिए सरपंच को जिम्मेदार ठहराते हुए उपसरंपच ने कहा है कि मुख्यमंत्री समग्र विकास के फंड से सीसी रोड का निर्माण कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां सड़क की मोटाई बहुत कम है, वहीं वाइब्रेटर भी नहीं चलाया जा रहा है। उपसरंपच का आरोप है कि पंचायत और ग्रामवासियों को जानकारी दिए बगैर मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सरपंच जब्बर चंद्राकर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि पंचायत प्रस्ताव पर ही मंत्री ने फंड जारी किया है।