पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधड़ के बाद करीब चार सौ घरों में बिजली बंद हुई, विभाग में शिकायत

अंधड़ के बाद करीब चार सौ घरों में बिजली बंद हुई, विभाग में शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार देर शाम आए आंधी तूफान से शनिवार देर रात तक शहर के कई इलाकों में ब्लैक आउट की स्थिति रही जिसे विद्युत विभाग द्वारा घंटों मशक्कत के बाद बहाल किया गया। बिजली बंद की शिकायत शहर में करीब डेढ़ सौ घरों से आई जिसे सुधारने में बिजली अमला रविवार को लगा रहा है।

कार्यपालन अभियंता एके गोपावार ने बताया कि शाम के बाद करीब 400 शिकायतें दर्ज हुई थी। जिसे बहाल करने के लिए विभागीय अमला शनिवार की शाम से ही जूट गया था। जिसमें से करीब साढ़े 300 शिकायतों को निराकरण देर रात तक कर लिया गया था। शेष शिकायतों का निराकरण रविवार को किया गया। शनिवार की रात 10 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। इधर, तूफान की वजह से कई घरों में लो वोल्टेज और बिजली बंद होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तार टूटने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित: शहर में कई जगहों पर विद्युत लाइन में पेड़ की शाखाएं गिरने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी। जिसे सुधारने विभाग का अमला रविवार दिनभर जुटा रहा।

खबरें और भी हैं...