पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन बंटवारे की बात पर महिला से गाली गलौज

जमीन बंटवारे की बात पर महिला से गाली गलौज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| ग्राम कन्हारपुरी में जमीन बंटवारे की बात पर महिला से अश्लील गाली गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित भोजबाई बंजारे ने खल्लारी पुलिस को बताया है कि गेंदलाल बंजारे ने शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे जमीन बंटवारे को लेकर उसके गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान गेंदलाल द्वारा उसे बेइज्जत करने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने गेंद लाल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

ग्रामसभा में चार हैंडपंप खुदवाने चुनी गई जगह

महासमुंद| ग्राम बेलसोंडा में शनिवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणजन अपनी समस्याओं को लेकर उसके निदान के लिए उपस्थित हुए। 2011 के सर्वे सूची में नाम छूटने, प्रधानमंत्री आवास दिलाने व अखरापारा के हैंडपंप से गंदा पानी निकलने की शिकायत की। वहीं गांव में 4 हैंडपंप जनपद निधि से खुदवाने के लिए स्थल चयन किया गया। ग्रामसभा में जनपद सदस्य वाणी तिवारी, सरपंच राजेंद्र चंद्राकर, सचिव गावस्कर आदि उपस्थित थे।

विप्र भवन में परशुराम प्रगट महोत्सव 18 अप्रैल को

महासमुंद| सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 18 अप्रैल को सुबह साढ़े 9 बजे ब्रह्म निवास विप्र भवन में भगवान परशुराम प्रगट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष होरीलाल पांडेय ने समाज के लोगों को उपस्थित होने की अपील की है।

हाथियों ने बीती रात रौंद दी 20 एकड़ की फसल

महासमुंद| सिरपुर क्षेत्र के ग्राम चुहरी में उत्पात मचाने के बाद शनिवार रात एक बार फिर हाथियों के दल ने खड़ी फसलों को रौंदा है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहकम में बीती रात बीस एकड़ खेत में रबी फसल धान के को नुकसान पहुंचाया। 4-5 की संख्या में हाथियों का दल कन्हैया पटेल के खेत में उत्पात मचाया वहीं सेनकपाट गांव में तीन हाथी मौजूद है। हाथियों के झुंड के आपस में बंट जाने से क्षेत्र के ग्रामीण और किसान परेशान है।

कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

महासमुंद| महिलाओं के प्रति देश में बढ़ रहे अपराध, कश्मीर के कठुआ में 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, यूपी के उन्नाव में नाबालिग लड़की के साथ विधायक द्वारा दुष्कर्म किए जाने और जलियावाला बाग हत्याकांड के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 अप्रैल की शाम कांग्रेस भवन से कैंडल मार्च निकाली गई।

सतनाम भवन का भूमिपूजन

महासमुंद| ग्राम भलेसर में 11 अप्रैल को सतनाम भवन का भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग, अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गोंविद राम साहू, विशिष्ट अतिथि किशन देवांगन, राजू साहू, खिलावन साहू, जितेंद्र साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...