पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीईटी की परीक्षा 29 की जगह अब 3 मई को होगी

पीईटी की परीक्षा 29 की जगह अब 3 मई को होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा यानी पीईटी अब 29 अप्रैल को नहीं होगी। इसी दिन दूसरी प्रवेश परीक्षा होने की वजह से इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। अब 3 मई को पीईटी व पीपीएचटी होगी। इसके अलावा तीन अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तारीख भी बदल दी गई है।

इसके तहत प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 27 मई की जगह अब 31 मई और बीएड, डीएलएड 3 जून की बजाए 7 जून को आयोजित की जाएगी। व्यापमं से नई तारीख घोषित की गई है। नेशनल एप्टीटयू्ड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ से भी कई विद्यार्थी शामिल होते हैं। नाटा व पीईटी की तारीख एक साथ होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को दिक्कत होती। इसे लेकर मांग की गई थी कि पीईटी व पीपीएचटी की तारीख में बदलाव किया गया। इसे देखते हुए न सिर्फ पीईटी व पीपीएचटी बल्कि पीएटी व प्री बीएड और डीएलएड की परीक्षा भी अब नई तारीख पर आयोजित की जाएगी। क्योंकि इन सभी परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित तारीख भी कोई न कोई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसलिए तारीख में बदलाव किया गया है।

मई-जून में प्रवेश परीक्षा

राज्य के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए व्यापमं से प्रवेश परीक्षा होगी। इसके तहत मई-जून में स्कूल व कॉलेजों इसका आयोजन होगा। 3 मई से लेकर 17 जून तक यह परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...