पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध जताया तो आरोपियों ने पीटा

पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध जताया तो आरोपियों ने पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प|ी से छेड़छाड़ का प्रयास हुआ तो महिला अपने पति के साथ आरोपियों के घर पहुंची। इस पर आरोपियों ने मिलकर महिला और उसके पति पर हमला कर दिया। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ग्राम बनसिवनी में हुई गुरुवार देर शाम शौच करने गई महिला छेड़छाड़ का शिकार हो गई। लौटने के दौरान महिला को गांव के लिए खुजी लाल और उसके छोटे भाई ने छेड़खानी की नियत से हाथ पैर पकड़ लिए। महिला के चीखने चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन महिला ने उन्हें पहचान लिया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घर पहुंचकर महिला ने आपबीती अपने पति को बताई तो दोनों आरोपियों के घर पहुंचे जहां आपत्ति दर्ज कराने पर दोनों ने मिलकर पति-प|ी की गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 354,506,34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

आरोपियों पर पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया

ग्राम बनसिवनी की घटना

खबरें और भी हैं...