- Hindi News
- National
- विधायक के चचेरे भाई को एपीओ करने के मामले में जांच टीम पहुंची महवा, लिए बयान
विधायक के चचेरे भाई को एपीओ करने के मामले में जांच टीम पहुंची महवा, लिए बयान
महवा. अस्पताल में जांच करने पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम।
अस्पताल से गैरहाजिर रहने पर की थी कार्रवाई
भास्कर न्यूज | महवा
संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला द्वारा अपने चचेरे भाई महवा अस्पताल में शिशु चिकित्सक डॉक्टर मनीष मीणा को एपीओ कराए जाने के मामले की जांच को लेकर महवा अस्पताल पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने स्टाफ के बयान दर्ज कर अहम दस्तावेज लिए।
विधायक द्वारा अपने चचेरे भाई शिशु चिकित्सक को कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर एपीओ कराए जाने के मामले की जांच करने चिकित्सा संयुक्त निदेशक के निर्देश पर मंगलवार को चिकित्सा अधिकारियों की टीम डिप्टी डायरेक्टर यदुराज सिंह के नेतृत्व में महवा अस्पताल पहुंची। जहां टीम ने अस्पताल इंचार्ज डॉ. दिनेश मीणा, चिकित्सकों, लेबर, एनबीएसयू स्टाफ सहित चिकित्साकर्मियों से मामले की जानकारी लेकर बयान दर्ज किए साथ ही मेडिकल संबंधी अहम दस्तावेजों की फोटो प्रतियों को भी जांच रिकॉर्ड में शामिल किया।
इसे लेकर डिप्टी डायरेक्टर यदुराज सिंह ने बताया कि मामले में अस्पताल इंचार्ज सहित मेडिकल स्टाफ के बयान लेकर अहम दस्तावेजों की फोटो प्रतियां ली गई है। उन्होंने मामले की जांच के खुलासे को सीक्रेट रखते हुए बताया कि मेडिकल टीम मामले की रिपोर्ट को चिकित्सा संयुक्त निदेशक को सौंपेगी। वही इसमें अंतिम निर्णय करेंगे।