नियमितीकरण की मांग, सफाई कर्मियों का महवा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
महवा. नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सफाईकर्मी।
सफाई व्यवस्था ठप : इधर, पालिका के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। पिछले 18 दिनों से शहर की सफाई नहीं किए जाने से जगह जगह गंदगी के ढेर लग चुके हैं। अब नगर पालिका में ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी पालिका द्वारा नियमितीकरण व डेली विजेज पर लगाए जाने की मांग को लेकर हड़ताल व अनशन कर रहे हैं।
आमरण अनशन की चेतावनी : उन्होंने चेताया कि जल्द ही उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो इसके विरोध में सफाई कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसे लेकर पालिका चेयरमैन विजय शंकर बोहरा व ईओ तेजराम मीणा ने बताया कि सफाई कर्मियों के नियमितिकरण की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सफाई कर्मियों से वार्ता कर उचित समाधान निकाला जाएगा।