ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष को छह माह के लिए किया पाबंद
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष को छह माह के लिए किया पाबंद
दौसा|कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका जताते हुए ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष को छह माह के लिए पाबंद कराया है। सर्व ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर उपाध्याय को एसडीएम ने नोटिस देकर छह माह के लिए पाबंद कर दिया है। 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई तोड़ फोड़ व उपद्रव के विरोध में लोगों ने कोतवाली का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें महावीर उपाध्यक्ष सहित कई संगठनों व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने उपाध्याय को पाबंद कराया है। इसमें खास बात यह है कि 10 अप्रैल को पाबंद करने के नोटिस की तामील पुलिस 7 दिन तक नहीं करा सकी। 17 अप्रैल को एसडीएम के समक्ष पेश होने की तारीख आने पर व्हाट्सएप पर नोटिस भेजा गया है। इस संबंध में महावीर उपाध्याय का कहना है कि पुलिस ने घर पर नोटिस तामील नहीं कराया। उन्होंने कहा कि द्वेषता पूर्ण कार्रवाई कर उन्हें पाबंद कराया है, जबकि सैकड़ों लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।
परशुराम जन्मोत्सव पर आज होगा हवन पूजन
महवा|ब्राह्मण धर्मशाला मे समाज द्वारा बुधवार को परशुराम जन्मोत्सव पर प्रात 8 हवन पूजन व 6 मई रविवार को शोभायात्रा निकाली जायेगी। परशुराम जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार प्रातः 8 बजे ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम धर्मशाला पहुंचेंगे जहां हवन पूजन कार्यक्रम रखा जाएगा।