हमले में पति-पत्नी घायल, हालत गंभीर
महवा | थाना इलाके के गगवाना गांव में शनिवार रात रंजिश के चलते कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला कर पति-प|ी को घायल कर दिया। इसमें पति की हालत गंभीर है। घायलों का उपचार महवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। रंजिश के चलते जय नारायण बाबूलाल कमल जाति मीणा निवासी गगवाना ने एक राय होकर हरकेश और उसकी प|ी गीता देवी मीणा पर लाठी-डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। इसमें पति हरकेश की हालत गंभीर बताई गई है।