पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक आयोजनों से भाईचारा एवं सद‌्भावना का विकास

धार्मिक आयोजनों से भाईचारा एवं सद‌्भावना का विकास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा| प्रजापत समाज की ओर से रविवार को बेरखेड़ा में एक दर्जन से अधिक गांवों का धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सर्व आपसी भाईचारा एवं सद्भावना कायम होती है। जनहित में समय-समय पर ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे द्वारा बेरखेड़ा मिडिल स्कूल को सेकंडरी स्कूल करने पर आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही छात्र छात्राओं को इसका फायदा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संगठित होकर गांव और शहर के विकास मैं भागीदारी निभाएं। उन्होंने टुडियाना गांव के लोगों को 75 लाख की पेयजल स्कीम की सौगात दी। टुडियाना सरपंच माधोसिंह गुर्जर ने पंचायत क्षेत्र में विकास लिए ग्राम पंचायत की ओर से उनका आभार जताया। इससे पूर्व लोगों द्वारा उनका माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटोली, भगवती बेरखेड़ा, पूरण मीणा, मुकेश मीणा, जगदीश प्रजापत ,भाजयुमो अध्यक्ष नवीन मीणा, रमेश प्रजापत, घनश्याम प्रजापत, मदन योगी, दिनेश बेरखेड़ा, मीठालाल, भगत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...