परशुराम जन्मोत्सव पर 18 को होगा हवन पूजन
महवा| ब्राह्मण धर्मशाला मे समाज द्वारा 18 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव पर प्रात 8 बजे हवन पूजन व 6 मई रविवार को शोभायात्रा निकाली जायेगी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मोहनलाल तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा परशुराम जयंती पर 18 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का समाज स्वागत करता है इसे लेकर 18 अप्रैल को परशुराम धर्मशाला में प्रातः हवन पूजन कार्यक्रम रखा जाएगा उन्होंने समाज के सभी अग्रणी संगठनों व प्रबुद्धजनों से हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
गौ मंत्र जप महायज्ञ की पूर्णाहुति
दौसा| गौ मंच जप महायज्ञ की पूर्णाहुति श्याम मंदिर में हुई। मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी गई। मुख्य यजमान सत्यनारायण रावत, कैलाश गोठड़ा, शिवरतन नायला, घनश्याम रावत, बृजराज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रमेश भंडाना, रामजीलाल गुप्ता, रूपनारायण मामोड़िया, राजकुमार शर्मा, मोहन लाल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी।