नवरंग राम मीणा बने अध्यक्ष
महवा| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा महवा के वार्षिक चुनाव पर्यवेक्षक हरिराम मीणा जिलाध्यक्ष व उमाशंकर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की देखरेख में संपन्न हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सियाराम मीणा ने की। शिक्षक संघ चुनाव में सर्वसम्मति से नौरंग राम मीणा को अध्यक्ष, विशंभर दयाल मीणा मंत्री, जगदीश बेरवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह गुर्जर, रामेश्वर बेरवा उपाध्यक्ष, उमेश जांगिड़ कोषाध्यक्ष, संजय अग्रवाल संयुक्त मंत्री, महेश शर्मा संगठन मंत्री, जितेंद्र चतुर्वेदी माध्यमिक प्रतिनिधि, दीनदयाल फागना शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि, राजवीर सिंह प्रचार मंत्री, गिरधारी लाल अग्रवाल यूपीएस प्रतिनिधि, राजू लाल पीएस प्रतिनिधी, बलवीर सिंह प्रबोधक प्रतिनिधि, शीला मीणा महिला मंत्री, उमाशंकर जोशी प्रवक्ता व दिनेश सिंघल को निजी शिक्षण संस्थान प्रतिनिधि मनोनीत किया गया।