मौत के कुएं व झूलों का लुत्फ उठा रहे लोग
महवा| श्री बालाजी इवेंट्स के तत्वाधान मे राजकीय टीकाराम पालीवाल के खेल मैदान में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर मेले में दिनोंदिन लोगों की आवाजाही पर रौनक बढ़ती जा रही है।
मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष व बच्चों ने मौत का कुआ, बोटिंग, मिनी ट्रेन, झूले व खरीदारी का जमकर लुफ्त उठाया। रविवार छुट्टी के दिन शाम मेले का लुफ्त उठाने पहुंचे महिला पुरुष सहित बच्चों ने एक ही छत के नीचे मनोरंजन के साधनों के साथ खरीदारी का सामान देखकर काफी खुश नजर आए। जहां महिला पुरुषों के साथ बच्चों ने पानी में बोटिंग, झूले, मौत का कुआ, मिनी ट्रेन मिकी माउस व खरीदारी का भरपूर आनंद लिया। मौत के कुएं में कलाकारों द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतब देखकर लोग आंखों तले दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए।
इधर मेला संचालक श्याम लाल शर्मा ने बताया कि मेले में मनोरंजन के साधनों के अलावा घरेलू सामान, सौंदर्य संसाधन, कपड़े, बर्तन, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, फैशन परिधान, गारमेंट्स, हैंडीक्राफ्ट, इंटीरियर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, परफ्यूम, हेल्थ एंड फिटनेस प्रोडक्ट, चमड़े के उत्पाद, कंप्यूटर एवं स्टेशनरी, फर्नीचर खानपान की चीजें सहित अन्य सामान की खरीदारी भी लोगों को जमकर भा रही है।