पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

दौसा | भाजपा सरकार को छात्रवृत्ति विरोधी बताते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राहुल खेड़ली के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक न्याय कल्याण विभाग मंत्री अरुण चतुर्वेदी जिले के प्रभारी होते हुए भी अभी तक सभी वर्गों की पूर्ण छात्रवृत्ति नहीं दिलाई है। जिले के छात्र छात्राएं आज भी छात्रवृत्ति के लिए भटक रहे हैं। एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को 2017 18 की छात्रवृत्ति भी नहीं मिली है। अभी तक इस वर्ग के लिए केवल 20 प्रतिशत राशि जारी की गई है। ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पिछले तीन वर्षों में 12797 करोड़ रुपए की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार द्वारा केवल 2555 करोड़ रुपए पारित किए हैं। ब्लाक अध्यक्ष वाशुराज मिश्रा, समय जौपाड़ा, करतार जौपाड़ा, देवराज, सुरेंद्र, राकेश, लेखराज, गौरीशंकर, हरिराम, सुभाष, मुकेश, लोकेश आदि ने कलेक्ट्रेट पर विरोध जताया।

जनप्रतिनिधि व व्यापारियों की बैठक, बालविवाह रोकने में भागीदारी निभाएं

महवा | पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को बाल विवाह रोके जाने को लेकर अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अजय आर्य ने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है। इस सामाजिक बुराई के खात्मे के लिए अधिकारी जनप्रतिनिधि, व्यापारी व आमजन मिलकर सामूहिक प्रयास करे। जिससे इन पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी आखातीज पर बाल विवाह की संभावना के मद्देनजर सभी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखें और अपने इलाकों में होने वाले किसी भी बाल विवाह की सूचना प्रशासन को दे। जिससे समय रहते बाल विवाह को रुकवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक आमजन इसके प्रति जागरूक नहीं होगा बाल विवाह पर अंकुश लगाया जाना संभव नहीं है। ऐसे में लोग इसकी बुराइयों के प्रति जागरूक रहकर कड़ाई से इसका विरोध करें। जिससे नाबालिग बेटे बेटियों का भविष्य न बिगड़े। अंत में बैठक में मौजूद अधिकारी जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने सामूहिक रुप से शपथ लेकर अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की सूचना प्रशासन को देने व ऐसे विवाह में भागीदारी न निभाने की शपथ ली।

खबरें और भी हैं...