पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासूम से गैंगरेप करने वालों को फांसी के लिए युवाओं का प्रदर्शन

मासूम से गैंगरेप करने वालों को फांसी के लिए युवाओं का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | कठुवा में रेप व मर्डर एवं उन्नाव में हुए रेप की घटना में लिप्त आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष मुकेश कसाणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि कठुवा व उन्नाव में हुई रेप की घटना ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है। आरोपियों को फांसी की सजा देकर देश की बेटियों को न्याय मिलाएं। गुर्जर स्वाभिमान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष गुरुप्रकाश कसाणा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कठुवा तथा उन्नाव में हुए दुष्कर्म की कड़े शब्दों में निंदा की है।

महवा | जम्मू कश्मीर में स्थित कटुआ निवासी 8 वर्षीय आसिफा की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या मामले में न्याय मिलने को लेकर सरदार पटेल संगठन के कार्यकर्ताओं ने विक्रम मंडावर के नेतृत्व में तहसीलदार बृजेश मंगल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि आसिफा नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।

खबरें और भी हैं...