- Hindi News
- National
- ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिशु चिकित्सक एपीओ
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिशु चिकित्सक एपीओ
महवा | ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिशु चिकित्सक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एपीओ कर उनका मुख्यालय दौसा रखने के आदेश जारी किए हैं। संसदीय सचिव हुड़ला ने बताया कि शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉनिटरिंग कर रहे थे। जिसमे अनेक बार बच्चों के डॉक्टर के नहीं मिलने की शिकायत मिली जिस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी से दूरभाष पर मामले की जानकारी ली। जिसमें बिना सूचना ड्यूटी पर नहीं आने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने संयुक्त निदेशक के के शर्मा से बात कर डॉक्टर को तत्काल एपीओ करने के निर्देश दिए। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी दौसा ने आदेश जारी कर डॉक्टर मनीष मीणा शिशु रोग विशेषज्ञ को एपीओ कर मुख्यालय दौसा किया है।हुड़ला ने बताया कि चिकित्सक मनीष मीणा उनका भाई है लेकिन चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इधर शिशु चिकित्सक मनीष मीणा ने बताया कि वे छुट्टी पर है। उनके द्वारा मेडिकल लीव ले रखा है।