बिजली गिरने से 2 झुलसे, छह लोग घायल
महवा | उपखंड क्षेत्र में आए तूफान से हर तरफ नुकसान की खबरें रही। जहां तूफान से रास्तो में विधुत पोल व पेड़ गिरने से जहां जगह-जगह रास्ते अवरुद्ध हो गए वहीं इसकी चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि बिजली गिरने से दो जने बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम बिजली गिरने से पीपलखेड़ा में मदनलाल पुत्र रामकुमार योगी व जीतेंद्र पुत्र पहलाद योगी झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार कर मदनलाल को जयपुर रेफर किया गया। इसके अलावा तूफान की चपेट में आने से पीपलखेड़ा निवासी रामअवतार पुत्र रामचरण गुर्जर, गगवाना निवासी जीतेश पुत्र मानसिंह मीणा, अजय पुत्र रामरूप मीना, पहलाद घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जीतेश व रामोतार को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया। (देखें पेज 18 भी)