पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 21 हजार पार

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 21 हजार पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा | शहर के गुर्जर रोड निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात बदमाश उसके खाते से साढ़े इक्कीस हजार रुपए पार कर ले गए। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है।

गुर्जर मोहल्ला निवासी पीड़ित राजेश जांगिड़ ने बताया कि रविवार को वह हिंडोन रोड स्थित एटीएम पर पैसे निकलवाने के लिए गया था। जहां पहले से ही मौजूद कुछ युवकों ने एटीएम कार्ड खराब होने का बहाना बनाकर युवक से कार्ड ले लिया। ओर उसे एटीएम में लगाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने एटीएम कार्ड बदल लिया। सोमवार को जब युवक बैंक खाते में पासबुक में एंट्री करवाने गया तो उसके खाते से तीन बार में साढ़े इक्कीस हजार रुपए निकाले जा चुके थे। जबकि कार्ड भी बदला जा चुका था। एटीएम से रुपए निकालने के बाद पीड़ित ने एटीएम कार्ड बंद कराकर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी।

खबरें और भी हैं...