पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेड़ला गदाली सरपंच द्रोपदी देवी ने 15 माह बाद फिर संभाला कार्यभार

खेड़ला गदाली सरपंच द्रोपदी देवी ने 15 माह बाद फिर संभाला कार्यभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा|करीब 15 माह के अंतराल के बाद मंगलवार को ग्राम पंचायत खेड़ला गदाली सरपंच द्रौपदी देवी को जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर महवा विकास अधिकारी ने सरपंच पद का कार्यभार सौंपा। सरपंच द्रौपदी देवी को विकास अधिकारी विनय मित्र द्वारा सरपंच पद का कार्यभार सौंपे जाने के साथ ही वहां मौजूद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां उन्होंने सरपंच का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार विगत सप्ताह जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने महवा विकास अधिकारी को न्यायालय द्वारा चुनाव याचिका में पारित आदेश, उसके पश्चातवर्ती आदेशों को वापस लिए जाने के आदेश जारी करने व निस्तारण कर पश्चातवर्ती कार्यवाहियों को खारिज कर सरपंच को कार्य सौंपने के न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए सरपंच को फिर से कार्य सौंपने के निर्देश जारी किए थे। इसे लेकर विकास अधिकारी विनय मित्र मंगलवार को ग्राम पंचायत खेड़ला गदाली पहुंचे जहां उन्होंने सरपंच द्रोपदी देवी को सरपंच पद का कार्य सौंपा। इस अवसर पर पीओ जगराम मीणा, पंचायत समिति सहायक अभियंता धर्मेंद्र मीणा, ग्राम विकास अधिकारी अजय वर्मा, उपसरपंच यादराम मीणा, हरकेश मीणा, इमरती देवी, सुखराम जाटव, बिछुआ जाटव, गोपी पटेल, रामसिंह मीणा, देवीराम मीणा, दलगंजी, चौथीलाल, सुमन मीणा, बाबू मीणा, रमेश लालपुर, मिश्री लाल मीणा, रमेश राजपूत, रामजीलाल जाटव, रामजीत जाटव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। सरपंच द्रोपदी देवी के खिलाफ दर्ज चुनावी याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 28 जनवरी को सरपंच के कार्य करने पर रोक लगा दी थी और 9 मार्च को प्रशासन द्वारा सीटू देवी को कार्यवाहक सरपंच का चार्ज सौंपा था।

खबरें और भी हैं...