पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसल का सही मूल्य नहीं मिलने पर किसानों ने निकाली रैली, विरोध

फसल का सही मूल्य नहीं मिलने पर किसानों ने निकाली रैली, विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. मांगों के लिए रैली निकालते किसान संघ के पदाधिाकारी।

कार्यालय संवाददाता | दौसा

कर्ज माफी व समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीद सहित सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने सोमवार को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कािसनों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

सोमनाथ मंदिर से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां विरोध प्रदर्शन किया। संघ के जिला प्रतिनिधि जगदीश नारायण शर्मा व धर्मराज मीणा ने कहा कि फसल का लागत मूल्य नहीं मिलने पर किसानों का आर्थिक हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं व रोग कीट आदि के कारण फसल खत्म होने पर जोखिम बीमा कवर नहीं मिल रहा है। सरकार ने अल्पकालीन सहकारी ऋण माफ करने की यौजना लागू की, लेकिन खरीद बीमा व ऋण मुक्ति के लिए नीतियों में बदलाव जरूरी है।समर्थन मूल्य पर खरीद के दौरान किसानों को फसल का घोषित मूल्य नहीं मिल सका। इसके लिए सरकार ने अंतर राशि भुगतान योजना लागू नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी तो जून में होने वाले प्रदेश अधिवेशन में रूपरेखा तय कर आंदोलन किया जाएगा। नारायण नयावास, तैनराम सिकराय, नवल सुंदरपुर, जगदीश बापी, रामभजन राहुवास, आदि ने भी सरकार के रवैये पर रोष जताया।

महवा में हड़ताल के चलते ठप है सफाई व्यवस्था

महवा|सांवरिया कॉलोनी में कुछ बालिकाओं ने स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देते हुए नालियों की सफाई की। जानकारी के अनुसार नगर पालिका चेयरमैन विजय शंकर बोहरा की पहल पर शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा शहर की बेटियों ने संभाला। पिछले 2 माह से स्थायीकरण की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं नगर पालिका शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन कॉलोनी में गंदगी का आलम देख सांवरिया कॉलोनी में वर्षा और प्रीति एवं उनके अन्य युवतियों ने कॉलोनी की नालियों की सफाई का जिम्मा उठाया तो शहर के नागरिक भी उनके साथ हो लिए। इसे लेकर चेयरमैन विजय शंकर बोहरा ने बताया कि ऐसी बालिकाओं को चिन्हित कर नगरपालिका स्तर पर सम्मान दिलाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी तेजराम मीणा ने बताया कि ऐसी बालिकाओं पर हमें गर्व है जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की मजबूती पर जोर दिया है।

खबरें और भी हैं...