पिकअप-बाइक भिड़ंत में दो लोग घायल
मंडावर | जटवाड़ा गांव के समीप नादना रोड पर पिकअप-बाइक भिड़ंत से बाइक पर सवार दो जने घायल हो गए। बीरगांव निवासी शिवचरणी मीना व दुर्गा मीना मंडावर से बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नादना की ओर से आई एक पिकअप ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने उपचार के लिए महवा अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल शिवचरण को जयपुर रेफर कर दिया।