- Hindi News
- National
- पेड़ के नीचे दबने से मौत, 73 पोल गिरे, कई इलाकों में 20 घंटे से बिजली गुल
पेड़ के नीचे दबने से मौत, 73 पोल गिरे, कई इलाकों में 20 घंटे से बिजली गुल
उपखंड क्षेत्र में मंगलवार शाम आए तूफान ने गांव-कस्बों की सूरत बदल दी। जिलेभर में पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से भारी नुकसान हुआ। पेड़ के नीचे दबने से घायल पीपल खेड़ा निवासी रामअवतार गुर्जर की जयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों ने ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
तूफान के बाद कई गांव व कस्बों में सिस्टम ठप हो गया। लोग बधुवार को पूरा दिन परेशान रहे। 20 घंटे बाद में विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं होस की। पेड़ गिरने से कई गांवों के अवरुद्ध हुए रास्तों को गगवाना सरपंच अशोक मीना ने जेसीबी की मदद से सुचारु करवाया।
गौरतलब है कि मंगलवार एक साथ आए तेज तूफान से गगवाना, बालाहेड़ी, पीपलखेड़ा, पाटोली, मालीवास, घाटा भाभर, गवार की, हुड़ला, महवा रामगढ़, महवा सहित अनेक गांव में आधे दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर, करीब 4 दर्जन से अधिक पेड़ व विद्युत पोल के छतिग्रस्त होने व फाल्ट आने के कारण कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिनकी चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से पीपल खेड़ा निवासी राम अवतार ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
महवा. नुकसान के बाद ग्रामीण से जानकारी लेते सरपंच। जेसीबी से पेड़ को हटाकर रास्ता सुचारु करवाते सरपंच।
घायलों का जयपुर-दौसा अस्पताल में इलाज
उपखंड क्षेत्र में आए तूफान से हर तरफ नुकसान की खबरें रही। जहां तूफान से रास्तों में विद्युत पोल व पेड़ व टीन टप्पर की चपेट में आने व बिजली गिरने से घायल लोगों का जयपुर से दौसा के अस्पतालों में उपचार जारी है। जानकार सूत ्रों के अनुसार बिजली गिरने से झुलसे पीपलखेड़ा के मदनलाल पुत्र रामकुमार योगी व जीतेंद्र पुत्र पहलाद योगी, गगवाना निवासी जीतेश पुत्र मानसिंह मीणा, अजय पुत्र रामरूप मीना का जयपुर में दोसा के अस्पतालों में इलाज जारी है जबकि राम अवतार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बुझ गया इकलौता चिराग, गांव में शोक
तूफान की चपेट में आने से राम अवतार गुर्जर निवासी पीपलखेड़ा की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक छा गया। बुधवार दोपहर गांव में मृतक का शव पहुंचते ही लोगों की आंखें नम हो गई।
सरदार पटेल संघ ने की सरकारी सहायता की मांग
घायल हुए लोगों को सरकार से एक एक लाख व मृतक पीपलखेड़ा निवासी रामअवतार गुर्जर के परिजनों को चार लाख सरकारी सहायता की मांग की। सरदार पटेल संघ ने संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला को ज्ञापन सौंपा।
टिकट-रिजर्वेशन विंडो फिलहाल प्रथम प्रवेशद्वार पर
बांदीकुई | तूफान से रेलवे जंक्शन के द्वितीय प्रवेशद्वार की टिकट एवं रिजर्वेशन घर की छत उड़ने के बाद बुधवार को रेलवे ने पूरा सिस्टम प्रथम प्रवेशद्वार पर अस्थाई रूप से शिफ्ट कर दिया। मंगलवार को तूफान के कारण यहां की टिकट एवं रिजर्वेशन विंडों की छत उड़ गई थी जिससे टिकट वितरण कार्य ठप हो गया। बुधवार सुबह टिकट के लिए यात्रियों को परेशानी हुई। कई बार धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद रेलवे ने सुबह 10 बजे प्रथम प्रवेशद्वार पर सैकंड एंट्री वाले पूरे सिस्टम को शिफ्ट कर दिया। सीबीएस कृष्णावतार ने बताया कि प्रथम प्रवेशद्वार पर एक और टिकट विंडो, रिजर्वेशन विंडों एवं इंक्वारी सिस्टम को शिफ्ट कर दिया।
अंधड़ से निगम को पांच लाख रुपए का नुकसान
दौसा | मंगलवार शाम को आए अंधड़ से जिले में बिजली के 73 पोल टूट गए। इससे जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. को करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। वहीं कई गांवों की बिजली रात भर बंद रही। बिजली बंद रहने से लोग परेशान रहे। अंधड़ से महवा क्षेत्र में 45, बसवा में 12 व बांदीकुई क्षेत्र में 16 पोल टूट गए। इससे सात फीडरों की बिजली रात भर बंद रही। बिजली बंद रहने से गांवों में पानी की समस्या गहरा गई। पोल टूटने से निगम को पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ। बिजलीकर्मी नए पोल लगाने में जुट गए। जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. दौसा के एसई एन. एस. गौरासिया ने बताया कि जिले में 73 पोल टूट गए थे। बुधवार दोपहर तक दूसरे पोल लगाकर बिजली सप्लाई सुचारू करा दी। दो मई को आए अंधड़ से जिले में 273 पोल टूट गए थे तथा 18 ट्रांसफार्मर गिर गए थे। इससे निगम को करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ था।