नहीं बदला अस्पताल का ट्रांसफार्मर
महवा(ग्रामीण)| खेड़ला बुजुर्ग में राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण 15 दिन से विद्युत व्यवस्था ठप्प पड़ी है,जिससे भीषण गर्मी में मरीजो का बुरा हाल है,लेकिन विद्युत विभाग की उदाशीनता एवं लापरवाही के चलते इसे बदला नही गया।फ्रिज में रखी दवाइयां भी खराब हो रही है।मंगलवार को चिकित्सा प्रभारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को पत्र लिखकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग की है।चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहित शर्मा ने बताया कि अस्पताल के सामने रखे ट्रांसफार्मर से अस्पताल का विद्युत कनेक्सन जुड़ा हुआ है,30 अप्रैल को यह ट्रांसफार्मर जल गया,जिसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई,लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नही बदल गया।बिजली के अभाव में टार्च के उजाले में प्रसव कराने पड रहे है,जिससे खतरे का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया 2 जून 2017 को अस्पताल प्रशासन ने लोड बढ़ाकर अलग ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र दिया था और 16 जून 2017 को लोड बढ़ाने की राशि भी जमा करवा दी, लेकिन विभाग ने आज तक दूसरा ट्रांसफार्मर उपलब्ध नही करवाया। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में जब कनिष्ठ अभियंता से बात की तो उन्होंने रशीद दिखाने की बात कही,जिस पर शुक्रवार को रशीद भी जमा करवा दी,लेकिन ट्रांसफार्मर नही मिला। मंगलवार को चिकित्सा अधिकारी स्वयं विद्युत विभाग कार्यालय पहुचे जहां अधिकारी नही मिले, जब दूरभाष पर बात की तो कहा 3 बजे ले जाना,जबकि स्टोर कीपर ने बताया की ट्रांसफार्मर है ही नही,डॉ शर्मा ने बताया कि यदि शीघ्र समस्या का हल नही हुआ तो जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।