पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्य बाजार में डाली पेयजल की ओपन लाइन, रास्ते अवरुद्ध

मुख्य बाजार में डाली पेयजल की ओपन लाइन, रास्ते अवरुद्ध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइनों को मुख्य बाजार में सड़क के ऊपर बिछाए जाने से बाजार के रास्ते कॉलोनियों को जाने वाले अनेक रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। वही बाजार का रास्ता भी सकरा हो गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे लेकर शुक्रवार को महवा विकास समिति ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उक्त लाइन को भूमिगत बिछाए जाने की मांग की है। महवा विकास समिति ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि शहर में हाल ही में पानी सप्लाई के लिए जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन विभाग द्वारा मुख्य बाजार में करीब 12 इंची की लाइन को भूमिगत ने बिछाकर रोड के ऊपर बिछा दिया गया है। जिससे बाजार होते हुए निकलने वाले अनेक कॉलोनियों के रास्ते अवरुद्ध हो गए वही बाजार में भी लोगों को आवागमन के लिए काफी कम जगह बची है।

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि लाइनें बिछाते समय विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों से भी बाजार के लोगों ने शिकायत कर उक्त लाइन को भूमिगत बचाए जाने की मांग की लेकिन उनके द्वारा इसकी कोई सुनवाई नहीं कर जबरन मुख्य बाजार में ओपन लाइन डाल दी गई। जिससे कॉलोनियों के रास्ते विरुद्ध होने के साथ मुख्य बाजार में लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त लाइन को भूमिगत डलवाए जाकर शहर के लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

इस पर एसडीएम अजय आर्य ने जलदाय सहायक अभियंता विकास मीणा से दूरभाष पर बात कर ओपन लाइन डाले जाने का उचित समाधान निकालें जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दिनेश तांबी, रामकिशोर ठेकड़ा, मनोज कटारिया, संजय लाटा, नन्नू नागर, मोनू खंडेलवाल, गणेश बंसल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उक्त लाइन को भूमिगत बिछाए जाने की मांग की

महवा. शहर में पेयजल की ओपन पाइप लाइन डाले जाने से हो रही परेशानी को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते महवा विकास मंच के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...