महवा|भीषण गर्मी में विद्युत कार्यालय में आने वाले लोगों यहां से गुजरने वाले राहगीरों को शीतल पेय के लिए कार्यवाहक सहायक अभियंता विजय कुमार परिवार की पहल पर प्याऊ लगाई गई। जिसका डीएसपी राजेंद्र सिंह शेखावत व कार्यवाहक सहायक अभियंता विजय परेवा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएसपी राजेंद्र सिंह शेखावत ने विद्युत निगम अधिकारियों की इस सार्थक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि निगम द्वारा लोगों के लिए प्याउ लगाना पुण्य कार्य है, इससे भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल मिल सकेगा जिससे लोगो को काफी राहत मिलेगी।