महवा|जयपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जयपुर स्थित इंद्रलोक ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में महवा कार्यवाहक सहायक अभियंता विजय कुमार परेवा को उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्य के लिये एक्सीलेंट पॉवर अवार्ड्स से नवाजा गया।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों में महवा क्षेत्र में अलग-अलग जगह लगे अवैध ट्रांसफार्मर उठाने, तूफान से प्रभावित गांवो में लाइनें दुरुस्त करवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने व उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किए जाने को लेकर जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में निगम के एमडी आर जी गुप्ता ने महवा कार्यवाहक सहायक अभियंता विजय परेवा को एक्सीलेंट पावर अवार्ड देकर सम्मान किया।
इधर विजय परेवा को प्रदेश स्तर पर आयोजित विभागीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर स्थानीय स्टाफ ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाइयां दी।
महवा. एक्सीलेंट पावर अवार्ड देकर सम्मान करते हुए विद्युत निगम के एमडी गुप्ता।