पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पौधशाला को ले आरटीआई के तहत मांगी सूचना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेशमुंडा | सूचना अधिकार के तहत वन विभाग से सिद्दिक अंसारी ने सूचना मांगी है। उल्लेख किया है कि खुरचुट्टा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत मधवाडीह स्थित जाम्बाद में पौधशाला का निर्माण कब हुआ था।

इस कार्य के लिए कितनी राशि आवंटित की गई थी। खर्च किए गए बिल वाउचर की छायाप्रति की भी मांग की है। पौधशाला में वर्ष 2008 से आजतक कितने पौधों का स्टाॅक किया गया। पौधा स्टाॅक पंजी, प्राप्त आवंटन तथा व्यय की जानकारी मांगी है। उन्होंने पौधे की देखभाल एवं रखरखाव के लिए कितने मजदूरों ने काम किया। मजदूरों का नाम, जाॅब कार्ड सहित अन्य जानकारी की मांग की है। इसके अलावा पौधशाला में किसी प्रकार की समिति का गठन की गई है तो उसकी भी जानकारी की मांग की गई है। आवेदक अंसारी का आरोप है कि उसे सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई इससे साफ जाहिर होता है कि वन विभाग की ओर से गड़बड़ी कर लाखों रुपए की हेराफेरी की गई है।

खबरें और भी हैं...