पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी आईडी बनाकर एसएमएस करने वाले पर केस दर्ज

फर्जी आईडी बनाकर एसएमएस करने वाले पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी आईडी बनाकर एसएमएस करने वाले पर केस दर्ज

महेश्वर | एक नाबालिग छात्र ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अपनी टीचर के पति को एसएमएस किए। टीचर के पति ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने इस आईडी का ब्यौरा तलाशना शुरू किया तो इसमें एक पूर्व स्टूडेंट का ही हाथ निकला। इस छात्र ने टीचर के पति सहित नगर में उसके दोस्तों को भी गलत मैसेज किए थे। पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

डॉ. अनुराधा का हुआ चयन

खरगोन | प्रदेश में जैवविविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शुरू की गई वार्षिक राज्य स्तरीय जैवविविधता पुरस्कार योजना 2018 में आस्था ग्राम ने अशासकीय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। आस्था ग्राम की प्रबंध ट्रस्टी डॉ. मेजर अनुराधा के अनुसार 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के अवसर पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त करेंगी। यह कार्यक्रम भोपाल में एप्को पर्यावरण परिसर ई-5 अरेरा कॉलोनी में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

खबरें और भी हैं...