पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे चरण में 44 टीमें खेलेंगी

दूसरे चरण में 44 टीमें खेलेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वर | विधायक कप क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे चरण में 44 टीमें खेलेगी। मैच शुरू होने को लेकर शनिवार शाम बडदक्खन हनुमान मंदिर परिसर में बैठक हुई। विधायक राजकुमार मेव की उपस्थिति में क्रिकेट मैच के लिए 44 टीमों के लॉट्स डाले गए। इकबाल खान, परीश चौहान व लोकेश कुमरावत ने बताया दूसरे चरण में पहला मैच सोमवार इंडियन टीम जेठवाय व स्ट्रेचर टीम महेश्वर, दूसरा मैच गुर्जर क्रिकेट क्लब ब्राह्मणपुरी व आईटीआई केरियाखेड़ी के बीच खेला जाएगा। 31 मई तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 43 मैच शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर खेले जाएंगे। बैठक में दामोदर महाजन, गोविंद उपाध्याय आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...