पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 क्विंटल चने के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकले ड्राइवर की मिली लाश

25 क्विंटल चने के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकले ड्राइवर की मिली लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वर | नगर में शुक्रवार बीती रात एक ट्रैक्टर ट्राली में 25 क्विंटल चने लेकर ड्राइवर के फरारी की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज हुई थी लेकिन घटना के 24 घंटे बाद ही ड्राइवर की लाश मिली। फरियादी सचिन पिता सुरेंद्रसिंह सोनेर उम्र 33 वर्ष निवासी राजपूत मोहल्ला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात लगभग 8:45 बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली में 25 क्विंटल चने भरकर ड्राइवर अंतरसिंह पिता रकमचंद भील निवासी दशहरा मैदान को धामनोद मंडी के लिए रवाना किया था लेकिन रात्रि 10 बजे तक धामनोद मंडी में ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ चने लेकर नहीं पहुंचने पर सचिन ने परिजनों के साथ खोजबीन की लेकिन ड्राइवर व ट्रैक्टर-ट्राली का कहीं पता नहीं चला। शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के 24 घंटे बाद ही शनिवार रात्रि 9 बजे बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश नगर से 2 किलोमीटर दूर धामनोद रोड स्थित एक पुलिया के नीचे पड़ी हुई है। पुलिस ने एसडीओपी हेमंत चौहान थाना प्रभारी मुकेश इजारदार व अन्य पुलिस जवानों की उपस्थिति में घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी निकाली और लाश का पंचनामा बनाया। एसडीओपी चौहान ने बताया कि उक्त लाश शुक्रवार रात्रि में ट्रैक्टर ट्राली ले जा रहे ड्राइवर अंतरसिंह पिता रकम चंद भील की है प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद लाश को रात्रि 10:30 बजे शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...