भगवान परशुराम आज करेंगे नर्मदा में नौका विहार
महेश्वर | ब्राह्मण समाज अक्षय तृतीया बुधवार को भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा। शोभायात्रा निकालकर भगवान को नर्मदा में नौका विहार करवाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक कमलेश शर्मा ने बताया नर्मदा तट स्थित प्राचीन भगवान परशुराम मंदिर में सुबह 8 बजे पूजन, अभिषेक व महाआरती होगी। इसके बाद शाम 4 बजे कालिदास मैदान से परशुराम मंदिर तक वाहन रैली निकाली जाएगी।
केवट समाज का सामूहिक विवाह होगा - श्री मैकल केवट कल्याण महासंघ के तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर श्रीमद्भागवत मां रेवा गोशाला में केवट समाज का सामूहिक विवाह होगा। महासंघ प्रदेशाध्यक्ष विक्रम केवट ने बताया सुबह 9 बजे से सामूहिक विवाह शुरू होगा।