पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकजूट होकर आगे बढ़े, स्वार्थ छोड़कर समाजहित में काम करें

एकजूट होकर आगे बढ़े, स्वार्थ छोड़कर समाजहित में काम करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 127वीं जयंती पर आंंबेडकर युवा संगठन ने शनिवार सुबह 8 बजे वार्ड 8 से शोभायात्रा निकाली। यह माली मोहल्ला, कहार मोहल्ला, गांधी चौक, शीतला माता चौराहा, जय स्तंभ चौराहा होते हुए मां अहिल्या बस स्टैंड पहुंची।

सुबह 9.30 बजे मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा समाज व संगठन को एकता के रूप में आगे बढ़ना होगा। लोगों को स्वार्थ छोड़कर समाज हित में काम करना होगा। बाबा साहेब का अनुसरण करते हुए हम सही मार्ग पर चलते रहेंगे तो समाज बहुत आगे जाएगा। विशेष अतिथि प्रमिला रंसोरे ने कहा हर व्यक्ति का समाज हित में काम करना जरूरी है तब ही समाज उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा। मंच पर जगदीश गाडगे व दिनेश साहनी मौजूद थे। शरद श्रीमाली, अशोक जैन, वल्लभ सराफ, सुनील गाडगे, विनोद डाले, रवि खेड़े आदि मौजूद थे। समाजजनों ने डॉ. साधौ व रंसोरे काे बाबा साहेब का चित्र भेंट किया।

स्कूल में मनाई जयंती

नागझिरी | संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी बड़गांव में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। शिक्षिका राजनंदनी गुप्ता व तृप्ती राठौर ने विचार रखे। संचालक पुष्पेंद्र पटेल, पंकज बोरोले, प्राचार्य डीके साहू आदि मौजूद थे।

रैली निकालकर मनाई जयंती
महेश्वर. डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ व प्रमिला रंसोरे को बाबा साहेब का चित्र भेंट किया।

अभाविप ने बाबा साहेब की जयंती पर कॉपी-पेन बांटी
भीकनगांव | अभाविप ने बाबा साहेब की जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास गरीब विद्यार्थियों को कॉपी-पेन बांटे। हरीश शर्मा, अरविंद वर्मा, जिला संयोजक अंकित मालीवाल, विकासखंड संयोजक अरविंदसिंह राजपूत, नगर उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, राहुल सनोचिया, नितिन क्षेत्रे, चंदन जायसवाल, हिमांशु यादव, शिवा पटेल, रवि पाटीदार, गणेश प्रजापत, रविंद्र दुबे मौजूद थे।

भगवानपुरा | बाबा साहब की जयंती उत्कृष्ट विद्यालय में मनाई गई। सुमेरसिंग जाधव, राजाराम मकासरे, बाथम मोरे, तुलसीराम भालसे, सरदार जाधव, रामलाल पंचोले आदि शामिल थे।

झिरन्या | बाबा साहेब की जयंती पर प्रमुख मार्ग से रैली निकाली। पंचायत परिसर में विधायक झूमा सोलंकी के मुख्यातिथ्य व सरपंच धूमसिंह पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। विशेष अतिथि रुकमाबाई सोलंकी, नंदा ब्राह्मणे, धूलसिंह डावर, सुंदर बारसे, सोमारिया पटेल, मोहन पटेल, बनसिंह डावर, संजय मोरे, मुन्नालाल तेजी, सिकदार सोलंकी, मुश्ताक अहमद कुरैशी व नरेंद्र रोकड़े थे। आदिवासी एकता परिषद अध्यक्ष गेंदराम भाई व अंबेडकर सोशल ग्रुप अध्यक्ष सनी गौसर ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। सुनील भालेकर, अजाक्स अध्यक्ष सीएस बड़ोले आदि मौजूद थे।

बाइक रैली निकाली
कसरावद | बाबा साहेब की जयंती पर बलाई समाज महासंघ इकाई ने बाइक रैली निकाली। मंडी अध्यक्ष मांगीलाल गाडगे, सीताराम मकवाने, विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, गजानंद पाटीदार, नपाध्यक्ष सुरेंद्र पाटीदार, देवराम खेड़े, संतोष अकोले, सुनिल देवले, सुनिल खेड़े, एसएस उपाध्याय, देवदत्त एक्कल, प्रदीप राणे, नरेंद्र राठौड़ मौजूद थे। लोहारी में नरेंद्र आर्य, संतोष पंचोली, कमल भालसे, महेंद्र साठे, नितिश आडतिया शामिल थे। महेश देवले, कालूराम देवले, सुरेश देवले आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...